उप्र / आज अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गांधी संदेश पदयात्रा में होंगी शामिल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर रहेंगी। वे यहां करीब 20 किमी की गांधी संदेश पद यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा जगदीशपुर से निकलकर भवानीगढ़ तक जाएगी। देर शाम केंद्रीय मुंबई रवाना हो जाएंगी। 


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत जिले के सभी ब्लॉकों में गांधी संकल्प संदेश पद यात्रा निकाल रही है। जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि स्मृति ईरानी अमेठी में गांधी संदेश यात्रा में शामिल होंगी। यह पदयात्रा जगदीशपुर से तेरहुत होते हुए भवानीगढ़ तक जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव का भ्रमण कर बापू के विचारों को रखने के साथ ही नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाएं जनता के बीच गिनाएंगे। 


स्मृति ईरानी 22 अक्टूबर को फिर अमेठी आएंगी। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन भी साथ रहेंगी। स्मृति ईरानी अमेठी जिला अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।